Total Visitors : 5 7 9 1 8 9 8

शिवपाल सिंह यादव ने डिंपल के खिलाफ उतारा सुनील कुमार सिंह... ...

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में प्रसपा ने 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया प्रसपा ने कन्नौज लोकसभा सीट से सुनील कुमार सिंह राठौर को अपना प्रत्याशी बनाया है। कन्नौज में सुनील कुमार सिंह राठौर का मुकाबला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मौजूदा सांसद डिंपल यादव से होगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की यह तीसरी लिस्ट है इस लिस्ट में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने दो लोकसभा सीटों हरदोई और अकबरपुर पर अपने प्रत्याशियों को बदल दिया है। प्रसपा ने हरदोई सीट से फूलचंद्र वर्मा की जगह संजय भारतीय को उम्मीदवार बनाया। वहीं अकबरपुर सीट पर कैप्टन इंद्रपाल सिंह पाल के स्थान पर महेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया है।

इसके अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ से दीपक चौधरी, हाथरस से मिथलेश देवी, मथुरा से चौधरी जगबीर सिंह नौहवार, सीतापुर से विजय कुमार मिश्रा, प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से जय सिंह यादव 'एडवोकेट', कन्नौज से सुनील कुमार सिंह राठौर, फतेहपुर लोकसभा सीट पर महेश चंद्र साहू और सलेमपुर लोकसभा सीट से डॉ अजीमुल्लाह अंसारी को मैदान में उतारा है।

Related News

Leave a Reply