Total Visitors : 5 7 9 1 8 8 0

पुलिस उत्पीड़न पर विरोध में सैकड़ों कर्मचारी लोकभवन में घुस आए ...

पुलिस उत्पीड़न पर विरोध में सैकड़ों कर्मचारी लोकभवन पहुँचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर पर मंगलवार को सचिवालय कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी के कैसरबाग पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सचिवालय संघ ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस पर सचिवालय कर्मचारी मनोज कुमार प्रजापति के साथ मारपीट का आरोप है। साथी के साथ हुई इस घटना से सचिवालय कर्मी नाराज हैं।
मौके पर  बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आज पुलिस उत्पीड़न पर विरोध में सैकड़ों कर्मचारी लोकभवन में घुस आए। सचिवालय कर्मियों ने कैसरबाग पुलिस और सीओ पर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त सूचना के अनुसार  बीते शनिवार को समीक्षा अधिकारी मनोज प्रजापति की कार टकरा गई थी। पुलिस ने कार टकराने का मुकदमा समीक्षा अधिकारी के खिलाफ दर्ज करते हुए कार को सीज कर दिया था।

कार सीज करने की कार्रवाई को लेकर मनोज प्रजापति ने कैसरबाग थाने में जाकर जमकर हंगामा काटा था। जिसपर पुलिस पर कार्रवाई करते हुए समीक्षा अधिकारी पर शांति भंग के तहत चलान कर दिया था। इस मामले में समीक्षा अधिकारी ने कैसरबाग पुलिस पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

Related News

Leave a Reply