Total Visitors : 5 7 6 5 2 7 1

प्राचार्य पूर्णिमा त्रिपाठी एवं छात्राओं ने विचार प्रकट किए ...

प्रीपीएचडी कोर्स ओरिएन्टेशन पर हुई चर्चा

एस एन सेन महाविद्यालय के प्रांगण में प्रीपीएचडी ओरिएन्टेशन  का प्रचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पूर्णिमा त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीति पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉ प्रीति पांडे ने बताया कि प्राचार्य पूर्णिमा त्रिपाठी को फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपने अपने शब्दों में अपने विचार प्रकट किए। पूर्णिमा त्रिपाठी  द्वारा अपने आशीष वचनों से छात्रों को जीवन को सफल बनाने के मंत्र दिए। छात्रों को छात्र एवं भावी जीवन में अनुशासन की महत्वता से अवगत कराते हुए महाविद्यालय में उपस्थित सुविधाओं जैसे कंप्यूटर तथा पुस्तकालय आदि का लाभ उठाने का आवाहन किया,तथा उज्जवल भविष्य के लिए कामनाएं दी। कोर्स कोऑर्डिनेटर चित्रा सिंह ने छात्रों का परिचय कराते हुए उन्हें शुभकामनाएं तथा धन्यवाद दिया। मुख्य रुप से उपस्थित डॉ प्रीति पांडे, मोनिका, गीता, निशा, प्रीति आदि सम्मानित गुरुजन एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Related News

Leave a Reply