Total Visitors : 5 7 6 5 2 8 6

महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति बढ़ती हिंसात्मक आपराधिक घटनाएं, ...

बालिकाओं को 1090 की दी जानकारी

महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति बढ़ती हिंसात्मक आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा 1090 सेवा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साथ ही आत्मरक्षा के सुझाव छात्राओं को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई।

कानपुर। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की टीम ने अमीन गर्ल्स हाई स्कूल बाबुपरवा व के के गर्ल्स इंटर कालेज किदवई नगर में आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जागरूकता बैनर पर हस्ताक्षर कर लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान महिला अवाम बाल कल्याण विभाग की दीप्ति सिंह व इशिता ने बालिकाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और डायल 100 की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि किसी भी समय असुरक्षित महसूस होने पर तत्काल इन नंबरों पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है।नंबर डायल करते ही आपकी मदद के लिए पुलिस तत्काल आप तक पहुंचेगी।कार्यक्रम के दौरान बाबूपुरवा चौकी प्रभारी,महिला अवाम बाल कल्याण विभाग से दीप्ति सिंह, इशिता, सोनी  ने बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी,साथ ही उन्होंने आत्मरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण बातें बताई। उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आप निडर होकर कार्य करें।कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी के साथ साथ सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।

 

Related News

Leave a Reply