Total Visitors : 5 7 9 7 4 3 5

चोरों के हौसले बुलंद,देवी दर्शन गए परिवार के घर लाखो की चोरी ...

वैष्णों देवी दर्शन करने गया था परिवार,चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ़

कानपुर। शहर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शातिर चोरो ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार दर्शन करने के लिए वैष्णों देवी गया हुआ था। वापस आने पर परिवार को चोरी की जानकारी हुयी।
मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के ख्यौरा इलाके का है। अम्बेडकर नगर में रहने वाले सरवन गुप्ता का आगरा में कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट है। सरवन परिवार के साथ कुछ दिन पहले वैष्णों देवी दर्शन करने के  लिए गये थे इस दौरान उनके घऱ में ताला बंद था। सूने घर के रेकी करने के बाद चोरो ने वारदात को अंजाम दिया। दर्शन करने के बाद जैसे ही परिवार के लोग वापस आये तो उनके होश उड़ गये क्योकि सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखऱा था। चोरो ने नकदी और  जेवरात सहित लगभग 12 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच करने के बाद पीड़ित से तहरीर ली और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related News

Leave a Reply