Total Visitors : 5 7 6 5 5 8 1

सिपाही नही पहुंचता तो लकड़ी काल के गाल में समा जाती। ...

मुंबई

नवी मुम्बई पुलिस के एक सिपाही ने फरिस्ता बनकर एक युवती की जान बचाई है। ये पूरी घटना जुहीनगर रेलवे स्टेशन पे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला नवी मुम्बई के जुहीनगर रेलवे स्टेशन का है।
बता दें कि जब लड़की एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पे जाने के लिए पटरी क्रॉस करने का प्रयास करती है लेकिन किसी कारण वो पटरी क्रॉस नही कर पाती ओर सामने से ट्रैन आते देख लड़की काफी डर गयी तभी वहाँ बैठा नवी मुंबई पुलिस के अमोल आनंदराव के एक सिपाही ने लड़की को बचाने के लिए पटरी पर उतरकर ट्रैन आने से पहले ही लड़की को बचा लिया।
बता दें कि अगर सही समय पर लड़की की मदद के लिए नवी मुम्बई पुलिस का सिपाही नही पहुंचता तो शायद लकड़ी काल के गाल में समा जाती। लड़की के लिए नवी मुंबई पुलिस का जवान किसी फरिश्ते से कम नही है।
बता दें कि ये पूरा मामला स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इस वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि किस तरह लड़की एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए पटरी क्रॉस करने के लिए उतरती है पर क्रॉस नही कर पाती तभी के नवी मुंबई पुलिस का सिपाही वहां आता है और लड़की की ट्रेन आने से पहले ही बचा लेता है।

Related News

Leave a Reply