Total Visitors : 5 8 1 4 0 0 3

राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ, आदि ने दी बधाई.... ...

देशभर में शनिवार को 70वें गणतंत्र दिवस की धूम। इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। राज्यपाल राम नाईक ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के संविधान ने विभिन्न राज्य, भाषाएं, धर्म, जाति, खानपान व वेशभूषा जैसी विविधताओं से परिपूर्ण इस विशाल देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आदर्श समाज के निर्माण के लिए सभी लोग जन-कल्याण के कार्यक्रमों में सहयोग करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें आत्मचिंतन करने और महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है. सीएम योगी ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्‍वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्‍मरण कराता है. इस मौके पर योगी ने कहा कि हमें विश्‍वास है कि गणतंत्र दिवस पर नागरिकगण भारत को नई उपलब्धियां हासिल कराने के लिए संकल्‍पबद्ध होंगे।

डीजीपी ओपी सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर यूपी ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ शपथ दिलाई।डीजीपी ओपी डीजीपी ओपी सिंह कहा कि उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार समेत 10 पुलिसकर्मियों की वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया।उन्होंने कहा वर्ष 2013 से अब तक इतनी संख्या में पुलिस को वीरता के लिए पुलिस पदक नहीं मिला। यह पहला मौका है जो इतनी बड़ी संख्या में वीरता के लिए पुलिस को पदक मिला। डीजीपी सिंह ने इस मौके पर गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस के मौके पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में झंडारोहण के बाद उन्होंने कांग्रेस के प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के फैसले की सराहना की। प्रियंका गांधीको पार्टी में महासचिव बनाने के फैसले पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को खुशी है कि कांग्रेस में युवाओं को मौका दिया जा रहा है. प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने की घोषणा 23 जनवरी को हुई थी। अब तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लेकर कोई बयान नहीं दिया था।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने देशवासियों, वीर सैनिकों, जवानों और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को 70वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है भारतीय गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की संकीर्णता में ढकेलने की कोशिश की है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अब कुछ नया करने का समय नजदीक आ गया है, ताकि देश का संविधान अपनी सच्ची मंशा व भावना के साथ देश के सवा सौ करोड़ आम जनता का जीवन संवार सके।

तो कुछ इस तरह से सम्मानिय एवं पार्टी प्रमुखों ने मनाया देश का 70वां गणतंत्र दिवस। 26 जनवरी एक ऐसा दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश के सभी धर्म और जाति के लोग इस दिन को राष्ट्र प्रेम से सराबोर होकर इस पर्व को मनाते हैं। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ था।

Related News

Leave a Reply