Total Visitors : 5 8 1 4 0 0 8

24 घंटे में दो हजार से नीचे खिसके पॉजिटिव केस  ...

यूपी में कोरोना से 140 की मौत

यूपी में रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल 1908 केस आए हैं। इस दौरान 6713 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 140 लोगों की मृत्यु हो गई। प्रदेश में रिकवरी रेट 96.4 हो गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव इंफेक्शन के 41 हज़ार 214 केस हैं। इन में से 23 हज़ार 419 होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 40 हज़ार 96 सैम्पल की जांच की गई। इनमें 1 लाख 42 हज़ार आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। पाजिटिविटी रेट 0.6 फीसदी हो गया है। शुरू से पॉजीटिविटी रेट 3.4 फीसदी रहा।

प्रदेश में 45 की उम्र पार कर चुके 1 करोड़ 45 लाख 42 हज़ार 802 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। 34 लाख 49 हज़ार 797 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई। प्रदेश में अब तक कुल 1 करोड़ 79 लाख 92 हज़ार 599 डोज़  वैक्सीन दी जा चुकी है। 18 से 45 आयुवर्ग के 19 लाख 79 हज़ार 393 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई।

1 जून से सभी 75 जिलों में 18 से 45 वर्ष के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। ज़िले में तीन सेन्टर अभिभावक स्पेशल होंगे। जहां 12 साल के बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट या आधार कार्ड ले जाना होगा, जिस के आधार पर बच्चों के अभिभावकों को टीका लगाया जाएगा। जो टीका लगाया जा रहा है, वो लोगों को सुरक्षा के लिए है, जिन को अवसर मिले टीका जरूर लगवाएं। जो दूसरों के संपर्क में आते उनके लिए विशेष अभियान चला कर टीकाकरण करेंगे। बस ड्राइवर, डाकिये, थ्री व्हीलर ड्राईवर को लगेगा टीका किया जाएगा। 1 जून से ज्यूडिशरी और मीडिया कर्मियों को विशेष अभियान चला कर टीकाकरण होगा। संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, एहतियात बरतें। कई जगह अभी ज़्यादा केस आ रहे हैं।

जिला                संक्रमित
लखनऊ            109
नोएडा               98
मेरठ                 112
गाजियाबाद         91
गोरखपुर            86
सहारनपुर          80
मुजफ्फरनगर     80
लखीमपुरखीरी   75
वाराणसी           64
बरेली                43

 

Related News

Leave a Reply