Total Visitors : 5 8 1 4 8 7 7

शिवपाल यादव को सपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी ...

स्वामी प्रसाद मौर्य का भी कद बढ़ा

समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उनके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाकर उनका कद बढ़ाया गया है। 

लखनऊ एयरपोर्ट पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। एयर एशिया की लखनऊ कोलकाता उड़ान के लिए विमान रनवे पर जैसे ही आगे बढ़ा उसके दूसरे इंजन से एक पक्षी टकरा गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोका। उस समय विमान के इंजन पूरी शक्ति से काम कर रहे थे। यात्रियों को वापस एयरपोर्ट भेज दिया गया है। उनको दूसरे विमान से भेजे जाने की तैयारी है।

यूपी में रामचरित पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां स्वामी प्रसाद के विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला जलाया जा रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने रविवार को पीजीआई के वृंदावन योजना में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महासभा के लोगों ने नारेबाजी की। इस दौरान महासभा ने रामचरितमानस की प्रतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

यह सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष किरणमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मोहम्मद आजम खान राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा राष्ट्रीय महासचिव बलराम सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर राष्ट्रीय सचिव जो एंटोनी राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौधरी राष्ट्रीय महासचिव संदीप रंजन सेन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ मधु गुप्ता राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर राष्ट्रीय सचिव दयाराम पाल राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव राजीव राय राष्ट्रीय सचिव राम बक्स वर्मा राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति राष्ट्रीय सचिव पी एन चौहान राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय अखिलेश कटियार राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा राष्ट्रीय सचिव तारकेश्वर मिश्रा राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान अंसारी राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल राष्ट्रीय सचिव त्रिभुवन दत्त राष्ट्रीय सचिव राममूर्ति वर्मा राष्ट्रीय सचिव वीरपाल यादव राष्ट्रीय सचिव श्रीमती जया बच्चन सदस्य रामगोविंद चौधरी सचिव अबू आसिम आजमी सदस्य राजपाल सिंह यादव सदस्य जावेद अली खान सदस्य अरविंद कुमार सिंह सदस्य डॉ मुकेश वर्मा सदस्य श्रीमती उषा वर्मा सदस्य श्रीमती लीलावती कुशवाहा सदस्य राजेश कुशवाहा सदस्य राम दुलारे राजभर सदस्य संजय विद्यार्थी सदस्य ओपी यादव सदस्य पवन पांडे सदस्य उज्जवल रमण सिंह सदस्य संजय लाठर सदस्य राजकुमार मिश्रा सदस्य डॉ रमेश कुमार सदस्य धर्मेंद्र यादव सदस्य अक्षय यादव सदस्य तेज प्रताप यादव सदस्य अल्ताफ अंसारी विशेष आमंत्रित सदस्य किसान सिंह पवार विशेष आमंत्रित सदस्य व्यास जी गौड़ विशेष आमंत्रित सदस्य मौलाना इकबाल कादरी विशेष आमंत्रित सदस्य।

Related News

Leave a Reply