Total Visitors : 5 8 1 0 6 7 7

आठ वर्ष की मासूम के साथ हुआ बलात्कार फिर कर दी हत्या ...... ...

आठ वर्ष की मासूम के साथ हुआ बलात्कार, फिर हत्या

महिला सुरक्षा और सख्त कानून की व्यवस्थाओं का गुड़गान करते अधिकारी गुडवर्क दिखाते नहीं थकते, प्रदेश सरकार के मंत्री सख्त कानून की व्यवस्थाओं का गुड़गान करते नहीं थकत और केन्द्र सरकार नारी सुरक्षा के नाम पर करोड़ो डकारने के बाद केवल खोखले दावे करती है। पर वास्तव में संपूर्ण भारत का कोई भी प्रदेश महिलाओं के लिए सुरक्षित है ?
सिर्फ मानवता की बात करने वाले सभी धर्म व वर्गों के बुध्दिजीवीयों के लिए बहुत बड़ा प्रश्न है कि, बड़ी बड़ी धर्म और शास्त्रों की बात करने वाले मानव धर्म ही नहीं समझा पाए? इसी तथ्य पर संपूर्ण मानवता के मुंह पर तमाचा इस तरह की घटनाएं

यह भी पढ़े -वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से 6 लोगों की मौत व 11 झुलसे

फिरोजाबाद ( उत्तर प्रदेश ) कुछ गलत मानसिक प्रवत्ति के लोग महिला सुरक्षा की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। फिरोजाबाद जिले में दुष्कर्म और हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। सिरसागंज क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद 8 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह मासूम का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों का कहना है कि बच्ची रविवार रात से ही गायब थी। गांव के एक व्यक्ति पर शक जताया जा रहा है।

सूरत (गुजरात)। अमरोली और सचिन जीआईडीसी में दो बच्चियों के साथ रेप के मामलों की आग ठंडी भी नहीं पड़ी कि अमरोली में ही एक 8 साल की मासूम एक दरिंदे का शिकार हो गई। मासूम के साथ ऐसी हैवानियत की कि उसके दो अंग के बीच का हिस्सा फट गया। उसे 10 टांके लगाने पड़े। दरिंदा घर में सोती हुई बच्ची को रात में उठा ले गया और उसके साथ रेप किया। बच्ची बेहोश हो गई तो उसे उत्राण रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भाग गया। बच्ची को होश आया तो वह खून से लथपथ लंगड़ाते हुए घर आई। उस समय घर में सब सो रहे थे। वह अपनी बहन के पास गुमसुम बैठ गई। उसने बताया एक अनजान आदमी उसे उठा ले गया और उसके साथ हैवानियत की। जब उसे होश आया तब वह उठकर घर आई। उसके बाद बहन ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। बच्ची अस्पताल में भर्ती है। बच्ची की हालत इतनी खराब है कि घटना के 12 घंटे बाद भी वह पूरी तरह होश में नहीं आ पाई।पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Related News

Leave a Reply