Total Visitors : 5 8 1 2 2 4 0

अखिलेश और राहुल देश विरोधियों का समर्थन करते हैं: अमित शाह ...

‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’ दशकों से कर रही हिंदुओं का अपमान : पात्रा

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, दशकों से मुस्लिम-परस्त राजनीति कर रही कांग्रेस का असली नाम ‘मुस्लिम लीग कांग्रेस’ होना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं का अपमान किया है। पात्रा ने कहा, दो दिन पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा था कि भाजपा मुस्लिमों की दुश्मन है। भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए ही कांग्रेस ने शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। 

पात्रा ने कहा, इसका मतलब है कि कांग्रेस सिर्फ मुस्लिमों से पूछकर सरकार बनाती है, हिंदुओं से नहीं। यह हिंदुओं का अपमान है। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मनमोहन सिंह तक हमेशा कांग्रेस ने हिंदू विरोधी राजनीति की। नेहरू ने तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर जाने से रोका। मंदिर निर्माण का विरोध किया। मनमोहन ने देश के संसाधन पर पहला हक मुसलमानों का बताया।

कांग्रेस एनपीआर लाए तो अच्छा हम करें तो खराब : जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सीएए और एनपीआर का प्रस्ताव जब कांग्रेस लेकर आती है तो वह अच्छा हो जाता है, लेकिन हम इस पर कानून बना देते हैं तो यह देश बांटने वाला और गलत कानून हो जाता है। ऐसा कैसे हो सकता है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने बुधवार को सीएए के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए उसे खारिज कर दिया। जस्टिस आरके देशपांडे और एएम बोरकर की खंडपीठ ने कहा, सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। ऐसे में इस पर हम सुनवाई नहीं करेंगे। पीठ ने याचिकाकर्ता उर्मिला कोवे को सुप्रीम कोर्ट जाने को कहा। उर्मिला ने याचिका में कहा था कि सीएए में संविधान का उल्लंघन किया गया है और इसे रोकना चाहिए।

अखिलेश और राहुल देश विरोधियों का समर्थन करते हैं: अमित शाह

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में एक रैली को संबोधित किया था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिसे विरोध करना हो करे लेकिन ये कानून वापस नहीं लिया जाएगा क्योंकि ये कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का है। अपने भाषण में उन्होंने सपा और कांग्रेस पर खास तौर से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति के कारण नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। 
 
उन्होंने ममता बनर्जी और मायावती पर भी कटाक्ष किए। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश बाबा सुन लो। आपको भाजपा की जितनी भी आलोचना करनी है करो। प्रधानमंत्री मोदी की जितनी भी आलोचना करनी है करो। पर देश के खिलाफ आलोचना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जेल में डाल दिया गया जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगते हैं तो अखिलेश यादव और राहुल गांधी देश विरोधियों का समर्थन करते हैं। ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि सीएए पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैं। इसलिए भाजपा जन जागरण अभियान चला रही है।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सीएए लेकर आए हैं। कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश, मायावती और केजरीवाल सभी इस बिल के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। इस बिल को लोकसभा में मैंने पेश किया। मैं विपक्षियों से कहना चाहता हूं कि आप इस बिल पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लो। ये अगर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ले सकता है, तो उसे साबित करके दिखाओ।

Related News

Leave a Reply