Total Visitors : 5 8 1 1 9 6 6

 आंध्र प्रदेश में तूफान आने के कारण उठे बवंडर से  ...

भारत में ऐसा बवंडर कम ही देखने को मिलता 

आंध्र प्रदेश में तटीय इलाके पूर्वी गोदावरी और यानाम जिले के बीच बंगाल की खाड़ी से पहली बार बवंडर आया। इसमें फंसकर मछलियां और झींगे हवा में करीब 45 मिनट तक उड़ते रहे। बवंडर के घेरे में आने वाले मछली पालन केंद्र समेत कई खेत पूरी तरह उजड़ गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। बाद में यह बवंडर वापस समुद्र की ओर निकल गया।

 अधिकतर ऐसे बवंडर अमेरिका के टेक्सास, अलबामा जैसे तटीय इलाकों में आते हैं। भारत में पहली बार इतना बड़ा बवंडर आंध्र प्रदेश में देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 और 20 जुलाई को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इस साल कई बड़े चक्रवाती तूफान आए

इस साल बंगाल की खाड़ी से आया अम्फान चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराया था। 16 मई को आए इस तूफान में करीब 75 लोगों की जान गई थी। इसके अलावा अरब सागर से उठा निसर्ग चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों से टकराया था। 

इस तरह बनता है चक्रवाती तूफान

गर्मी बढ़ने पर समुद्र में भाप बनती है। यह गर्म हवा तेजी से ऊपर उठती है तो वहां कम वायु दाब का क्षेत्र बनता है। गर्म हवा के तेजी से उठने पर नीचे की खाली जगह भरने के लिए ठंडी हवा तेजी से आ जाती है। इससे हवा चक्कर काटने लगती है और तूफान पैदा होता है।

 

Related News

Leave a Reply