Total Visitors : 5 8 1 1 4 4 2

राष्ट्रपति से सम्मानित कलावती करेंगी जैविक खेती ...


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को राष्ट्रपति से नारी शक्ति पुरस्कार पाने वाली कलावती देवी अब जैविक खेती करेंगी। यह पुरस्कार इन्हें खुले में शौच के खिलाफ अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया था। सोमवार को श्रमिक भारती कार्यालय में कलावती ने बताया कि खेती में उपयोग में लाई जाने वाली केमिकल युक्त खाद स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
इससे तैयार फसल जहर से कम नहीं है। इसको खाने से हमारा शरीर कई तरह के  रोगों का शिकार हो रहा है। इस जहर वाली फसल से बचने के लिए जैविक खेती करूंगी। उन्होंने बताया कि शिवराजपुर के कुंवरपुर गांव में 10 बीघा खेत हैं। कोशिश है कि अप्रैल से जैविक खेती शुरू कर दूं। इसमें गांव के गरीबों की मदद लूंगी, इससे गरीबों को भी कुछ आमदनी हो जाएगी।

जैविक खेती में तकनीक और विज्ञान का सहयोग सीएसए से लूंगी। साथ ही गांव-गांव जाकर किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करूंगी। पिछले तीस सालों से गरीब महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हूं। शहर के राजापुरवा इलाके में तीस साल पहले बस्ती परिवार नाम का संगठन बनाया था।

उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान के अनुभव भी साझा किए। कहा कि मेरी कहानी सुनकर प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से कहा कि कलावती को आदर्श मानकर काम करें। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा था हम आप तो एक ही शहर के हैं। कलावती बताया कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व बहुत ही साधारण है।

Related News

Leave a Reply