Total Visitors : 5 8 1 2 6 2 6

लॉकडाउन में भी नहीं रुक रही बलात्कार की घटनाएं ...

मासूम बच्ची के साथ हैवानियत

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हैवानों ने दिया दिल को झिजोड़ने वाली घटना को अंजाम। 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ की हैवानियत।

दमोह जिले के जबेरा थाना के एक गांव में कथित तौर पर अपहरण करके बलात्कार करने की घटना सामने आई है।अज्ञात आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए बच्ची की दोनो आंखो में भी वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची की जांच कर रहे स्थानीय चिकत्सक ने बताया के दोनो आंखो पर चोट की वजह से सूजन है जिसके कारण रेटिना नही दिख रहे।
प्राप्त जानकारी के लिए अनुसार बच्ची कल शाम घर के पास अन्य बच्चो के साथ खेल रही थी। तभी कोई अज्ञात व्यक्ति उसको पकड़ कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवारजनों ने बच्ची के न मिलने पर पुलिस को सूचित किया, रातभर तलाश के बाद सुबह घर से कुछ ही दूरी पर बच्ची एक कमरे में मिली, जहां उसके चेहरे पर बहुत घाव थे।
मौके पर पहंचीं पुलिस ने जबेरा स्थित एक अस्पताल ले गई वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के स्थानीय होने की आशंका है।

Related News

Leave a Reply