Total Visitors : 5 8 1 2 0 3 7

4 घंटे पहले ट्वीट कर कहा था-न्यूज चैनल डिबेट में दिखाई दूंगा ...

कांग्रेस नेता का निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले ही वे एक टीवी चैनल पर डिबेट में शामिल हुए थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने शाम करीब 4 बजे एक टीवी डिबेट में शामिल होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी।

21 साल पहले अटलजी को काला झंडा दिखाकर सुर्खियों में आए थे

19 मार्च 1999 को गाजियाबाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दौरा किया था। इस दौरान एक आम सभा हुई थी। इस सभा में राजीव त्यागी ने अटल बिहारी वाजपेयी को काला झंडा दिखाया था और इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के चलते राजीव 5 बार जेल गए थे। पर, अटल को काला झंडा दिखाकर वे सुर्खियों में आ गए थे।

कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार की शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी के निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि त्यागी का संघर्ष हमेशा याद रहेगा। त्यागी के निधन पर कांग्रेस ने दुख जाहिर किया और लिखा- वे सच्चे देशभक्त थे। बताया जा रहा है कि राजीव त्यागी की तबीयत घर पर अचानक बिगड़ी और वे बेहोश होकर गिर गए।

Related News

Leave a Reply