Total Visitors : 5 8 1 3 5 9 7

इन 5 रंगों में शानदार लगती है Renault Triber ...

डालते हैं एक नजर

अगर आप पांच लाख रुपये से कम कीमत में एक बेहतरीन फीचर वाली नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको Renault Triber के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको काफी पसंद आ सकती है। रेनो इंडिया ने अपनी इस गाड़ी को अगस्त 2019 में लॉन्च किया था, जिसे भारतीय ग्राहकों का शानदार साथ मिल रहा है। बता दें कि यह एक मल्टी परपज व्हीकल (MPV) है, जिसमें एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं। आज हम आपको इस गाड़ी के कलर वेरिएंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आसान भाषा में कहें तो आज हम आपको बताएंगे कि Renault Triber भारतीय बाजार में कितने रंगों में आती है। इस खबर के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि किस रंग की Triber आपको पसंद है। 
वेरिएंट्स- Renault Triber भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में आती है। इनमें RXE, RXL से लेकर RXT और RXZ तक शामिल है।

कलर वेरिएंट्स: गाड़ी भारतीय बाजार में पांच रंगों में आती है। इनमें Renault Triber Metal Mustard, Renault Triber Electric Blue, Renault Triber Moonlight Silver से लेकर Renault Triber Ice Cool White और Renault Triber Fiery Red तक शामिल है

इंजन- Renault Triber में पावर के लिए 999 सीसी, 3-सिलिंडर, मल्टी प्वाइंट फ्यूल इंजेक्शन पेट्रोल इंजन दिया है।

परफॉर्मेंस- Renault Triber का इंजन 6250 आरपीएम पर 72 PS की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

माइलेज- Renault Triber में 20.5 kmpl का माइलेज मिलता है।

फ्यूल क्षमता- Renault Triber में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

ब्रेक्स- Renault Triber के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।

सस्पेंशन- Renault Triber के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग और McPherson Strut के साथ लोवर ट्राइएंगल दिया है। वहीं, इसके रियर में Torsion Beam Axle सस्पेंशन दिया है।

डायमेंशन- Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 मिलीमीटर है। इसके लाइफ मोड में 625 लीटर का बूट स्पेस और ट्राइब मोड में 84 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

कीमत- Renault Triber की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये है, जो इसके RXZ वेरिएंट पर 6.49 लाख रुपये तक जाती है।

Related News

Leave a Reply