Total Visitors : 5 8 1 2 6 1 5

दुनिया के कुछ हिस्सों में फेसबुक हुआ डाउन ...

समस्या बनी हुई.....

दुनिया के कुछ हिस्सों में शनिवार को शाम साढ़े चार बजे फेसबुक डाउन हो गया। इस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बता दें कि फेसबुक डाउन होने के दौरान महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन और न्यूज फीड ने काम करना बंद कर दिया था।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम साढ़े चार बजे से फेसबुक के डाउन होने के कारण यूजर्स काफी परेशान रहे। यूजर्स को अपने फेसबुक खाते के महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन और न्यूज फीड खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ यूजर्स का फेसबुक पेज लोड नहीं हो रहा था। वेबसाइट डाउन होने के संबंध में दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस बारे में शिकायत कर रहे हैं।

खासतौर पर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के यूजर्स को इन परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि एशिया के कुछ देशों में भी दिक्कतें आई हैं। यूजर्स ने फेसबुक में आई इस समस्या को ट्वीटर जैसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया।  

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि न्यूजफीड काम नहीं कर रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मेरे किसी डिवाइस पर फेसबुक न्यूजफीड नहीं खुल रहा है। 

एक अन्य यूजर ने भी अपनी परेशानियों को साझा करते हुए कहा कि क्या फेसबुक हैक हो गया है? हालांकि फेसबुक ने इस मामले पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। खबर लिखे जाने तक यह समस्या बनी हुई थी।

Related News

Leave a Reply