Total Visitors : 5 8 1 1 3 0 8

20 घंटे से बिजली न होने से पानी का संकट ...

खंभा टूटने से विद्युत सप्लाई ठप

रसूलाबाद (कानपुर देहात)। रसूलाबाद में 20 घंटे से बिजली नहीं है। इससे पहले 12 घंटे बाद फाल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू की गई। तभी एक ट्रक ने पोल में टक्कर मार दी। इस दौरान एक बच्चा घायल हो गया। पोल टूटने पर फिर आपूर्ति बाधित हो गई। रात आठ बजे तक फाल्ट ठीक नहीं हो सका था। 20 घंटे से बिजली न होने से पानी का संकट भी रहा।
बिल्हौर से रसूलाबाद के लिए आई विद्युत लाइन में गुरुवार की रात 10 बजे तिस्ती और गंगादीन गांव के बीच फाल्ट हो गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे फाल्ट ठीक किया जा सका। आपूर्ति चालू होते ही कस्बे के उपकेंद्र में फाल्ट हो गया। उसे दोपहर ढाई बजे ठीक करके सप्लाई चालू कराई गई। शाम पांच बजे धर्मपुर के पास बिल्हौर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया। इससे खंभा टूट गया। इससे गांव के ही सतीश का पुत्र आठ वर्षीय सौरभ ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। इलाज के लिए ककवन सीएचसी में भर्ती कराया गया। खंभा टूटने से विद्युत सप्लाई फिर ठप हो गई। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि पोल बदलने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्र्ति चालू करा दी जाएगी।

Related News

Leave a Reply