Total Visitors : 5 8 1 2 3 7 5

नया वोटर बनने में पुरुषों से आगे हैं महिलाएं ...

महिला मतदाताओं की कुल संख्या करीब 16 लाख

विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले पांच वर्षों में 1 लाख 32 हजार 894 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार बनाई गई मतदाता सूची से 53 हजार 989 मतदाताओं का नाम हटा दिया गया।

कानपुर की दस विधानसभा सीटों पर आधी आबादी का वोट निर्णायक की भूमिका में होगा। महिला मतदाताओं की कुल संख्या इस बार करीब 16 लाख है। इस बार बढ़े मतदाताओं की संख्या में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।

64 हजार पुरुष मतदाता बढ़े हैं तो नई महिला वोटरों की संख्या 68 हजार से अधिक है। गोविंदनगर, कल्याणपुर और महाराजपुर विधानसभा सीटों को छोड़कर बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों के नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक बढ़ी है। इन तीनों विधानसभाओं में भी नई महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा थोड़ी ही कम है।

विधानसभा क्षेत्रवार बढ़ीं महिला वोटर
बिल्हौर                         6430
बिठूर                           7690
कल्याणपुर                    8456
गोविंदनगर                    6559
सीसामऊ                     4293
आर्यनगर                      4488
किदवई नगर                 9237
छावनी                         8908
महाराजपुर                    8527
घाटमपुर                       4246

1.32 लाख नए मतदाता बढ़े, 54 हजार के नाम कटे

विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले पांच वर्षों में 1 लाख 32 हजार 894 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार बनाई गई मतदाता सूची से 53 हजार 989 मतदाताओं का नाम हटा दिया गया। जिनके नाम काटे गए हैं, उनमें से कुछ मतदाता कहीं और चले गए हैं तो कुछ का निधन हो चुका है। सबसे अधिक मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर है। दूसरे स्थान पर बिल्हौर, तीसरे पर बिठूर विधानसभा क्षेत्र का नंबर आता है।

सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता
कुल मतदाताओं की   34, 89, 575
कुल महिला मतदाता  15, 93,500
कुल पुरुष मतदाता    18,95, 815
थर्ड जेंडर मतदाता     260

विधानसभा क्षेत्रवार कुल मतदाताओं की संख्या
बिल्हौर         3,90,903
बिठूर           3,64,148
कल्याणपुर    3,49,567
गोविंदनगर    3,48,640
सीसामऊ      2,73,109
आर्यनगर      2,96,243
किदवई नगर 3,46,682
छावनी         3,59,037
महाराजपुर   4,38,684
घाटमपुर    3,22,562 

Related News

Leave a Reply