Total Visitors : 5 8 1 3 7 6 5

तीन दिन बाद कुएं में उतराता मिला दुधमुंही का शव ...

फरार आरोपी की तलाश

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत और ससुरालियों के आरोपाें से क्षुब्ध महिला के दो बेटियों के साथ कुएं में कूदने के मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। घटना के तीन दिन बाद रविवार को उसकी ढाई महीने की बच्ची का शव कुएं में उतराता मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला अपनी बड़ी बेटी संग गांव छोड़कर चली गई। एक जनवरी की रात गांव निवासी युवक ने शराब के नशे में महिला के घर घुसकर छेड़छाड़ की थी। दूसरे दिन वह अपनी दोनों बेटियों के साथ कुएं में कूद गई थी।
ग्रामीणों ने महिला व उसकी ढाई साल की बेटी को सकुशल निकाल लिया था। ढाई महीने की बच्ची का शव रविवार को मिला। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला बड़ी बेटी को लेकर रिश्तेदार के घर चली गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। 

क्या है मामला

कानपुर में बिठूर के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत और ससुरालीजनों के आरोप से क्षुब्ध होकर महिला ने गुरुवार दोपहर अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला व उसकी बड़ी बेटी को बाहर निकाला। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी दुधमुंही बच्ची की कुएं में तलाश करवा रही थी।
बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गांव निवासी महिला के पति को कैंसर था। बीमारी से परेशान होकर 29 जून को उन्होंने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटियां (एक ढाई साल व एक ढाई महीने) हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात शराब के नशे में धुत गांव निवासी युवक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पीट दिया था।

Related News

Leave a Reply