Total Visitors : 5 8 1 2 2 5 4

पांच इलाके हॉटस्पॉट से ग्रीन जोन में तब्दील  ...

17 नए हॉटस्पॉट, कुल संख्या 53

कानपुर में कोरोना के तेजी से पांव पसारने के कारण हॉटस्पॉट की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को अफसरों ने 17 नए हॉटस्पॉट बनाए। शहर में अब 53 हॉटस्पॉट हो गए हैं। वहीं पांच इलाके हॉटस्पॉट से ग्रीन जोन में तब्दील हुए।

डीआईजी अनंत देव के मुताबिक हॉटपॉट इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। चार हॉटस्पॉट कल्याणपुर कला, बिठूर ईश्वरीगंज, बर्रा आई ब्लॉक और साकेत नगर डब्ल्यू वन ब्लॉक को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है।

नए हॉटस्पॉट

सर्वोदय नगर, राजीव विहार नौबस्ता, जेएल रोहतगी आई हॉस्पिटल कंपाउंड, हनुमंत विहार नौबस्ता, आनंद विहार नौबस्ता, ग्राम उमरी साढ़, रमईपुर बिधनू, कस्बा शिवराजपुर, मक्कापुरवा शिवराजपुर, मीरपुर कैंट रेलबाजार, जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी, कृष्णा नगर डिफेंस कॉलोनी, नारियल बाजार कोतवाली, मनीराम बगिया मूलगंज, लोहामंडी कुलीबाजार, मांझे वाली गली बेकनगंज, कश्यप नगर कल्याणपुर।

 ग्रीन जोन बने

सीटीएस इंदिरा नगर कल्याणपुर और जरौल पुरवा ककवन, गोविंद नगर 13 ब्लॉक, भैरव घाट कोहना और परौली नेवादा साढ़ अब ग्रीनजोन हो गए हैं। इससे यहां की करीब 13 हजार की आबादी को राहत मिली।

Related News

Leave a Reply