Total Visitors : 5 8 1 0 6 9 6

अर्मापुर इस्टेट और निराला नगर नरसंहार में थे आरोपी ...

अब तक हुईं 32 गिरफ्तारियां

कानपुर- सिख विरोधी दंगा 1984 की जांच कर रही SIT ने बुधवार को दो और आरोपियों को अरेस्ट कर दिया। इसमें एक आरोपी अर्मापुर और दूसरा निराला नगर नरसंहार का आरोपी है। दोनों ने सिखों को जिंदा फूंकने के साथ ही घर में लूट-पाट की थी। दोनों फरार चल रहे थे। SIT ने सर्विलांस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

अर्मापुर और निराला नगर जघन्य हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

SIT चीफ बालेंदु भूषण ने बताया कि सिख दंगे के दौरान अर्मापुर में वजीर सिंह और सतनाम उर्फ सिम्मी की नृशंस हत्या हुई थी। मामले में हत्यारोपी उन्नाव सफीपुर के अतहा निवासी 66 साल के उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि निराला नगर में हुए रक्षपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह और सतवीर उर्फ काले की नृशंस हत्याकांड के मामले में आरोपी सजेती मकरंदपुर 74 साल के वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आरोपियों की जमानत अर्जियां खारिज

SIT चीफ बालेंदु भूषण ने बताया कि सिख दंगे के आरोपी बर्रा विश्वबैंक निवासी 75 साल के दीपक और 85 साल के राजन लाल पांडेय की जमानत अर्जी कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दी है। दोनों 12 जुलाई से जेल में हैं। इससे पहले भी सिख दंगे के अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी भी कोर्ट से खारिज कर दी गई है। अब आरोपियों को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करनी होगी।

Related News

Leave a Reply