Total Visitors : 5 8 1 0 9 2 2

16 को बारिश की संभावना, अभी और बढ़ेगी ठंड ...

बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बनी रहेगी

पहाड़ों पर बर्फबारी तेज होने के साथ मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर फिर से बढ़ गया है। बर्फीली हवाओं के चलते महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री नीचे गिरा। इस तरह न्यूनतम पारा 6.4 (तड़के 4 से 6 बजे के बीच) व अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस (दिन में 1 से 2 बजे के बीच) रिकार्ड किया गया। कानपुर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बीते 24 घंटे में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से नौ और लोगों की मौत हो गई।
कार्डियोलॉजी और हैलट इमरजेंसी में ऐसे 50 से ज्यादा मरीज भर्ती हुए, इनमें से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक हल्के बादलों के बीच सुबह-शाम कोहरे का असर रहेगा। साथ ही बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बनी रहेगी।
16 जनवरी को एक बार फिर से बारिश की संभावना है। शुक्रवार को हवा की रफ्तार 6.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। गलन बढ़ने से हवा की नमी में भी दो प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि पहाड़ों से आ रहीं हवाओं की वजह से गलन बढ़ी है। शाम को जल्द और सुबह देर तक शीत लहर रहने से भी ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। मकर संक्रांति तक ठंड में और तेजी आ सकती है।

Related News

Leave a Reply