Total Visitors : 5 8 1 1 7 9 6

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में देने आई थी गवाही ...

दोनों की हालत गंभीर

कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र के जाजमऊ में गुरुवार को कुछ लोगों ने भाजपा की महिला कार्यकर्ता और उनकी बहन पर हमला कर दिया। चापड़ से वार कर दोनों को घायल कर दिया। आरोप है कि नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गवाही देने पर हमला हुआ है।
पुलिस ने दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। भाजपा कार्यकर्ता की हालत गंभीर है। जाजमऊ स्थित मक्कू शहीद का भट्ठा निवासी भाजपा कार्यकर्ता जरीना खान की बहन रुखसाना ने बताया कि वर्ष 2018 में जाजमऊ निवासी बाबू भाई की टेनरी में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया था।

इस मामले में दूसरी बहन रूबी खान गवाह है। रुखसाना के अनुसार बाबू भाई समेत जमील, फिरोज, महफूज, महबूब, पिंटू व वकील उसे गवाही न देने के लिए धमका रहे थे। गुरुवार शाम को बाबू भाई तमंचा और चापड़ लेकर अपने साथियों के साथ घर में घुस आया।

जरीना व रूबी पर चापड़ से हमला कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर मदद के लिए लोग दौड़े, तो हमलावर भाग निकले।  पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। रूबी को हैलट में भर्ती कराया गया है। वहीं, जरीना का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। चकेरी थाना प्रभारी रणजीत राय ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Leave a Reply