Total Visitors : 5 8 1 1 9 7 2

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा केक काट मनाया गया महिला दिवस ...

स्त्री की उन्नति या अवनति पर ही राष्ट्र की उन्नाति निर्भर है:  सीओ बाबूपुरवा 

कानपुर: आठ मार्च रविवार महिला दिवस के अवसर पर सीओ बाबूपुरवा आलोक सिंह द्वारा चार रॉड पुलिस चौकी पर महिला एस आई एवं अन्य महिला कांस्टेबल्स के संग केक काट मनाया महिला दिवस।
सीओ महोदय द्वारा क्षेत्रीय महिला कांस्टेबल्स के लिए विशेष तौर पर किया गया था चौकी में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर केक की व्यवस्था। सभी महिला कांस्टेबल एवं एस आई द्वारा लाइटिंग कैंडल जला केक काट एक दूसरे खिलाकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही सीओ आलोक सिंह को धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर सीओ आलोक सिंह द्वारा सभी महिला कॉन्स्टेबल,एस आई एवं चौकी में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों एवं एस 10 मेंबर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि "जब एक पुरुष को शिक्षित किया जाता है तब एक आदमी शिक्षित होता है परंतु जब एक महिला शिक्षित होती है तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है" आज महिला दिवस मात्र एक तारीख़ नही है यह वह दिन है जो बताता है कि वर्तमान समय महिलाओं ने क्या क्या उपलब्धियां प्राप्त की है, किस प्रकार दुनिया के हर कोने में महिलाओं ने अपनी इच्छाशक्ति साहस के बल पर नारी जाति का नाम गौरान्वित किया है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नही जा महिलाओं ने अपनी उपस्थिति मज़बूती के साथ न दर्ज कराई हो। आज महिलाओं द्वारा रूढ़िवादी मान्यताओं को पीछे छोड़ पुरुषों के संग कंधे से कंधा मिला कर प्रगृति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ती जा रही है जो कि सम्पूर्ण विश्व संग समाज के लिए भी शुभ एवं हितकारी है। 
चौकी में उपस्थित सभी लोगो द्वारा सी ओ आलोक सिंह के द्वारा की गई इस नई पहल का स्वागत संग खुले मन से प्रशंसा की गई एवं सभी के द्वारा महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण में सदैव योगदान का संकल्प लिया गया।

 

Related News

Leave a Reply