Total Visitors : 5 8 1 5 0 1 4

दुर्घटना में आठ लोग घायल ...

चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

शुक्लागंज (उन्नाव)। जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग टेंपो पर सवार थे। तेज रफ्तार बस के पीछे से टक्कर मारते ही टेंपो पलट गया। महिला की मौके पर मौत हो गइ, जबकि तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लापरवाही से बस चलाने व अन्य गंभीर धाराओं में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दोपहर करीब एक बजे हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। टेंपो पर दस सवारियां थीं और वह उन्नाव की ओर से कानपुर की ओर जा रहा था। टेंपो के पीछे रायबरेली डिपो की बस भी चल रही थी। कर्मी बिझलामऊ मोड़ के पास जैसे ही टेंपो पहुंचा, अचानक रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। टेंपो चालक कूदकर भाग गया और बस सड़क किनारे रेलिंग में जा घुसी। रोडवेज बस चालक भी भाग निकला। टेंपो सवार नन्हकी (58) पत्नी स्व. रमेश निवासी कर्मी बिझलामऊ की मौके पर मौत हो गई। शब्बीर (61) पुत्र मो. नजीर निवासी अखलाख नगर गंगाघाट, मुन्ना (60) पुत्र अब्दुल वाहक निवासी पुरानी चुंगी जाजमऊ कानपुर और अब्बूदुरैश पुत्र फैजुद्दीन निवासी गज्जु पूरवा चकेरी, कानपुर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। टेंपो में सवार मृतक नन्हकी की बेटी पूनम (30), दामाद बिरजू (35) पुत्र मोतीलाल निवासी दयालखेड़ा उन्नाव, उमा (40) पत्नी कमलेश व उमा के एक बेटा व बेटी जिनकी उम्र दस से बारह वर्ष है, निवासी कुटेवा जाजमऊ, शिवकुमार पत्नी सुरेश निवासी कर्मी गांव के अलावा रोडवेज बस सवार सवारी मो. वकील व मानिकचंद निवासी कानपुर गंभीर रूप से घायल हुए है।

Related News

Leave a Reply