Total Visitors : 5 8 1 1 4 2 6

भाजपा के चुनाव प्रभारी ने बैठक कर बनाई रणनीति ...

चुनाव की तैयारियां तेज

कानपुर-:सपा से सीसामऊ विधानसभा सीट हासिल करने के लिये भाजपा रणनीति बनाने में जुट गई है। उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। कोई भी दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी क्रम में सीसामऊ विधानसभा के लिए एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सुनील बजाज ने की। वही संचालन समिति के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने रणनीति बनाई। नेतृत्व ने पिछली बार हारी सीटों पर भगवा लहराने के गणित पर भी मंथन किया।

पिछले चुनाव में हारी सीटों पर भगवा लहराने को खास तैयारी

भाजपा नेतृत्व प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में कानपुर महानगर में भी भगवा लहराने की तैयारी है। कानपुर में चुनाव तीसरे चरण में है।महानगर चुनाव प्रभारी शहर में डेरा डाल दिया हैं। लेकिन इस बार भाजपा नेतृत्व पिछले चुनाव में हारी सीटों पर भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आपको बता दें पिछली बार भाजपा ने शहर में 3 सीटें गंवा दी थी। ऐसा तब हुआ जब भाजपा लहर थी। भाजपा ने कैंट , आर्य नगर और सीसामऊ सीटें हार गई थी। इस बार तीनों विधानसभा सीटों का प्रभार राज्यसभा सांसद बृजलाल को सौंपा गया है । वे लगातार दौरे कर रहे हैं। इन तीनों सीटों पर दलित और पिछड़ा वर्ग का बाहुल्य है। इनको साधने के लिए नेतृत्व एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। यह सीटें जीतना उनके लिए भी प्रतिष्ठा से जुड़ा है। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से बराबर संपर्क में हैं।

दलितों को साधने और असीम अरुण भाजपा ज्वाइन कराना भी इसी रणनीति का हिस्सा

कानपुर महानगर की कुछ एक सीट छोड़ दें, तो शहर भाजपा का गढ़ है। पिछले चुनावों में भाजपा को उसके गढ़ में ही चुनौती मिली थी। मोदी योगी लहर में भी शहर की 3 सीटों पर करारी हार को इतिहास बनाने के लिए नेता जुट गए हैं। महानगर चुनाव प्रभारी ने शहर में डेरा डाल दिया है। वही राज्यसभा सांसद और प्रभारी बृजलाल शहर के कई दौरे कर चुके हैं। उन्हें विशेष तौर पर पिछली बार हारी 3 सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। दलित और पिछड़ा वोट साधने के लिए भरसक प्रयास जारी है। जानकार मानते हैं कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को भाजपा ज्वाइन कराना इसी गणित का भाग है।

Related News

Leave a Reply