Total Visitors : 5 8 1 2 4 5 1

औसत तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री ...

 अब 13 काे खुलेंगे 

कानपुर में शीतलहर को देखते हुए सभी बोर्ड के कक्षा प्री से लेकर 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में प्री बोर्ड या प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां स्कूल खुलेंगे और परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। यह जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने दी। 
गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा है। नौ जनवरी को सामान्य औसत तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

न्यूनतम सामान्य औसत तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है। इससे माहौल में गलन और बढ़ सकती है। जलवायु परिवर्तन के असर की वजह से पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति पैदा हो जाती है।

Related News

Leave a Reply