Total Visitors : 5 8 1 0 7 1 9

बड़ा चौराहा से नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक दूसरी सुरंग बन ...

                                                                               चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन से सुरंग के लिए कवायद शुरू

कानपुर- चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन में नाना टीबीएम के पुर्जों, उपकरणों को क्रेन से पहुंचाकर जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही तात्या टीबीएम को भी यहां पहुंचाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने सोमवार को बड़ा चौराहा से नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक दूसरे मेट्रो ट्रैक के लिए दूसरी सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है। यूपीएमआरसी ने बड़ा चौराहा पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन से नरौना चौराहे पर निर्माणाधीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक पहली सुरंग का निर्माण तात्या टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से छह दिसंबर को पूरा किया था। सितंबर से दूसरी सुरंग का निर्माण शुरू हुआ था, जो अब पूरा हो गया है। अब मशीन को निकालने का काम किया जाएगा।

चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन में नाना टीबीएम के पुर्जों, उपकरणों को क्रेन से पहुंचाकर जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही तात्या टीबीएम को भी यहां पहुंचाया जाएगा। दोनों मशीनें वहां से नवीन मार्केट भूमिगत मेट्रो स्टेशन होते हुए बड़ा चौराहा भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक दो सुरंग बनाएंगी।

नाना’ और ‘तात्या’ टीबीएम यहां विश्व स्तरीय मेट्रो प्रणाली के सपने को पूरा करने में नेतृत्व कर रही हैं। पहले कॉरिडोर के कानपुर सेंट्रल-ट्रांसपोर्ट नगर भूमिगत हिस्से और बारादेवी-नौबस्ता उपरिगामी हिस्से में भी निर्माण पूरी गति से हो रहा है। - सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक

Related News

Leave a Reply