Total Visitors : 5 8 1 2 7 2 9

बताने पर हत्या की धमकी ...

तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर, गिरफ्तार

गोविंदनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। पीड़ित थाने नहीं आया है। दो अक्टूबर को साकेतनगर स्थित कैफे से जन सुनवाई के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बाद वह सीधे पुलिस ऑफिस पहुंच गया।

कानपुर के गोविंदनगर थानाक्षेत्र में ताऊ ने अपनी 13 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। बड़े भाई भी साथ रहते हैं। 16 सितंबर की रात वह पत्नी व बेटे के साथ गुरुद्वारे गए थे।

घर में उनकी कक्षा 8 में पढ़ने वाली बेटी थी। आरोप है कि बड़े भाई ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। घर पहुंचने पर बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई। इस पर गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो भगा दिया गया। शनिवार को सीपी आरके स्वर्णकार से गुहार लगाई तब रिपोर्ट दर्ज हुई।

गोविंदनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। पीड़ित थाने नहीं आया है। दो अक्टूबर को साकेतनगर स्थित कैफे से जन सुनवाई के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बाद वह सीधे पुलिस ऑफिस पहुंच गया। वहां से मिले निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

Related News

Leave a Reply