Total Visitors : 5 8 1 4 1 4 3

पांच शातिर गिरफ्तार, चार साथी फरार ...

                                                                                                       प्यार ने बनाया लुटेरा                             

सचेंडी पुलिस ने लुटेरे गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपनी महिला मित्रों के शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। हाल ही में रिलायंस के वेयर हाउस से गार्ड को मारपीट कर लोडर भी लूट लिया था।

कानपुर में सचेंडी पुलिस ने क्षेत्र में लूट करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि उनके चार साथी फरार हो गए। आरोपियों ने 29 दिसंबर को एक वेयरहाउस में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन विफल होने पर वह लोडर लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे बरामद किए हैं। 

डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि सर्विलांस की मदद से मसवानपुर निवासी कृष्णा यादव, करन यादव, अभिजीत उर्फ गिलहरी और अभिषेक उर्फ चेला, अर्मापुर स्टेट निवासी गौरव शुक्ला को दबोचा गया है। सभी आरोपी कम उम्र के हैं।

                                                                                                आरोपियों से पुलिस ने बरामद किया ये

उन्होंने बताया कि महिला मित्रों को खुश करने के लिए लूट का रास्ता चुना था ताकि जल्दी और ज्यादा रुपये मिल सके। उनके पास से लूट के 12 मोबाइल, दो बाइकें भी मिली हैं। आरोपी रावतपुर, बिठूर, कल्याणपुर, सचेंडी थाना क्षेत्र में 20 से अधिक मोबाइल, चेन लूट कर चुके थे।

                                                                                                गिरोह को पकड़ने वाली टीम को इनाम

फरार आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी ने खुलासा करने वाले सचेंडी इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार सिंह, एसआई प्रेमवीर सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप पलावत, पवन प्रताप, मनीष राना को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक गिरोह है, जो लूट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता है। उनके गिरोह में छह और सदस्य शामिल हैं। गिरोह के सदस्यों की कई महिला मित्र हैं और उनका ही खर्च उठाने के मकसद से सभी अपराध की वारदातों को अंजाम देते थे।

Related News

Leave a Reply