Total Visitors : 5 8 1 0 2 4 4

मरने से पहले भाभी को बताई थी पूरी बात ...

                                                                            प्रेमिका से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान

कानपुर:-वरुण विहार में एक युवक ने प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने नौबस्ता में रहने वाली भाभी को रोते हुए आत्महत्या करने की जानकारी दी थी लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया था।

वरुण विहार में एक युवक ने प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने नौबस्ता में रहने वाली भाभी को रोते हुए आत्महत्या करने की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया था। गुजैनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बर्रा आठ वरुण विहार निवासी 20 वर्षीय अभिषेक बाल्मीकि शादी समारोह में ढोल बजाता है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार में भाई गोलू है। शुक्रवार सुबह गोलू काम पर गया था। घर पर अभिषेक अकेले था। उसकी भाभी का आरोप है कि अभिषेक का नौबस्ता क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 

शुक्रवार सुबह देवर ने फोन कर बताया था कि महिला फोन पर वीडियो काल कर उससे दूर रहने की बात कर धमकी दे रही है। वह मर जाएगा, लेकिन उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें नहीं मालूम था कि देवर वाकई में अपनी जान दे देगा। चौकी प्रभारी राजेश बाजपेई ने बताया कि स्वजन अगर कोई तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Leave a Reply