Total Visitors : 5 8 1 2 7 6 3

डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन अंध विद्यालय जूनियर स्कूल में ...

मोटापा, सुस्ती, भूख

कानपुर- वर्तमान समय मे बच्चे चॉकलेट का उपभोग बहुत ज्यादा करते है और साथ ही साथ अच्छे से टूथ ब्रश भी नही करते बच्चों में इस हेतु इनसे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इस हेतु ह्यूमन काइंड वेलफेयर एवं बाल दन्त चिकत्सक द्वारा संयुक्त रूप से आज डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन नेहरू नगर स्थित कानपुर अंध विद्यालय जूनियर स्कूल में करवाया गया। इस कार्येक्रम का आयोजन डॉ.सांत्वना त्रिपाठी एवं डॉ जस्वीन छाबङा द्वारा किया गया।

चॉक्लेट का अधिक प्रयोग बाल अवस्था में दावत देता है कई रोगों को, न सिर्फ दाँतो को बल्कि हड्डियों संग बच्चों में शुगर लेवेल भी बढ़ रहा है जिस के कारण मोटापा, सुस्ती, भूख का कम होना जैसे विभिन्न लक्षणों को बच्चों में पाया जा रहा है।

सभी बच्चो को डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई और साथ ही उन्हें चॉकलेट न खाने और हर रोज टूथ ब्रश करने की सलाह दी गई। साथ ही बच्चों को समझाया गया कि अगर निरंतर प्रतिदिन अगर आप अपने दांतो को ब्रश कर सही से साफ नही करेंगे तो भविष्य में विभिन्न मुख रोगों के साथ अन्य संक्रमित रोगों के भी शिकार हो सकते है।

कैम्प में स्कूल के सभी सदस्यों का रहा सहयोग

चेकअप कैम्प पूर्ण होने के बाद बच्चों को टूथब्रश , टूथपेस्ट , फ्रूटी , फल आदि वित्रित किये गए एवं सागर सालूजा ने डॉक्यूमेंटरी बनाया। इस विशेष मौके पर डॉ. ज़फ़र अकबर, डॉ.सांत्वना त्रिपाठी, डॉ जस्वीन छाबङा,डॉ ज़ीशान अंसारी,  डॉ.वकारुल इस्लाम, डॉ.मोहम्मद शकील, अबुल हसन, सागर सलूजा आदि उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply